पाणी समस्या को लेकर धरमपेठ झोन क्रमांक 2 मे महत्वपूर्ण बैठक
Date : 06 May 2026
पश्चिम नागपुर में और प्रभाग क्रमांक 15 में पानी सप्लाई को लेकर के अनेक समस्या है। धरमपेठ झोन में ट्रायल बेसिस पर 24/7 पानी सप्लाई का प्रोग्रामिंग महानगरपालिका द्वारा शुरू की गई थ लेकिन पिछले काफी वर्षों से धरमपेठ झोन में आने वाले परिसर और प्रभाग क्रमांक 15 में आने वाले परिसर में पानी सप्लाई बराबर नहीं हो रहा जिसकी तकरार बार-बार जनप्रतिनिधि नगरसेवक और एनजीओ द्वारा विभाग को दी गई लेकिन विभाग के द्वारा सकारात्मक उत्तर नहीं आने के कारण बुधवार को 12:00 बजे दिनांक 6/ 5/2026 को निवेदन वॉटर वर्क्स विभाग के अधिकारी और Ocw के अधिकारियों के बीच पश्चिम नागपुर के नगरसेवकों की पश्चिम में पानी सप्लाई को लेकर के एक प्रोग्राम बनाने हेतु निवेदन दिया जाएगा । सुनील हिरणवार नगरसेवक प्रभाग क्रमांक 15 इनके नेतृत्व में निवेदन किया गया, प्रमुखता से उपस्थित श्री विणय दाणी नगरसेवक प्रभाग क्रमांक 15, श्रीमती शिल्पा मोटघरे अध्यक्ष महिला मोर्चा महाराज बाग वार्ड, श्रीमती रेणुका हिरणवार, श्रीमती ज्योत्सना हिरणवार, हेमंत सोनकर, मनोज हिरणवार, दुर्गा काकी हिरणवार, अविनाश यादव, कृष्णा सिरसवार, नितिन बंनसोड,मंगला हिरणवार सभी उपस्थित थे।