NAMASTE दिवस पर नागपुर महानगरपालिका द्वारा सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा हेतु विशेष कार्यक्रमों का आयोजन
Date : 15 Jul 2026
महापौर श्रीमती नीता ठाकरे, उपमहापौर श्रीमती लीला हाथीबेड, स्थायी समिती सभापती श्रीमती शिवानी दाणी वखरे, सत्ता पक्ष नेते श्री. नरेंद्र (बाल्या) बोरकर, वैद्यकीय सेवा व आरोग्य विशेष समिती सभापती श्रीमती मनीषा अतकरे के मार्गदर्शन मे कार्य किया जा रहा है ।
नेहरू नगर ज़ोन 05 के प्रभाग 28 स्थित दिघोरी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (UPHC) में सफाई कर्मियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही सफाई कर्मियों को उनकी सुरक्षा के लिए हैंड ग्लव्स, फेस मास्क एवं सुरक्षा जैकेट वितरित किए गए।
इसी क्रम में लक्ष्मी नगर ज़ोन 01 एवं धरमपेठ ज़ोन 02 (रामदासपेठ, प्रभाग 15) में PIU टीम द्वारा जागरूकता एवं क्षमता विकास कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान डी-स्लज मशीन का वीडियो एवं लाइव प्रदर्शन कर सुरक्षित एवं मशीनीकृत सीवर सफाई की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया। सफाई कर्मियों को मैनहोल एवं सीवर लाइन में बिना सुरक्षा उपकरणों के प्रवेश से होने वाले जोखिमों, PPE किट के अनिवार्य उपयोग तथा कार्य के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा मानकों एवं प्रोटोकॉल की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं गरिमा को सुदृढ़ करना, मैनुअल सीवर सफाई को हतोत्साहित कर मशीनीकृत स्वच्छता प्रणाली को बढ़ावा देना तथा प्रत्येक सफाई कर्मी के लिए सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्य वातावरण सुनिश्चित करना है।
नागपुर महानगरपालिका ने सभी सफाई कर्मियों से सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए तकनीक आधारित एवं सुरक्षित स्वच्छता सेवाओं को अपनाने का आह्वान किया। उपस्थित अधिकारियों एवं सफाई कर्मियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सफाई कर्मियों के कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।