शिक्षण समिति की बैठक में विद्यार्थियों के हित, यूनिफॉर्म वितरण एवं 10,000 वृक्षारोपण अभियान सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत समीक्षा
Date : 29 Jul 2026
बैठक में अतिरिक्त आयुक्त (सेवा) श्री मुरुगानंथम एम., शिक्षण समिति की सदस्य श्रीमती वैशाली उदापूरकर, श्रीमती कांचन सतीश चौहान, सैय्यद मुस्कान एवं श्रीमती वर्षा बंडू डोंगरे, उपायुक्त डॉ. मेघना वासनकर, शिक्षण अधिकारी श्रीमती वंदना महाजन, श्री सुभाष उपासे, जे. ई. श्री. चमाटे, श्री रोकडे, कार्यकारी अभियंता श्री. खोब्रागडे उपस्थित थे।
बैठक में विद्यार्थियों को वितरित किए जा रहे स्कूल यूनिफॉर्म की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने जानकारी दी कि सभी महानगरपालिका विद्यालयों में यूनिफॉर्म का वितरण लगभग पूर्ण हो चुका है तथा अभिभावकों के हस्ताक्षरयुक्त प्राप्ति सूची भी शिक्षण विभाग को प्राप्त हो गई है, जिससे वितरण प्रक्रिया की पुष्टि हुई।
बैठक में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महानगरपालिका के विद्यालयों के माध्यम से 10,000 वृक्ष लगाने का संकल्प भी लिया गया। इस अभियान में शिक्षक, विद्यार्थी एवं विद्यालय परिवार संयुक्त रूप से सहभागिता करेंगे। लगाए गए प्रत्येक पौधे की जियो-टैगिंग की जाएगी तथा उसके छायाचित्र एवं अभिलेख शिक्षा विभाग द्वारा संकलित किए जाएंगे, जिससे अभियान की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जा सके।
बैठक के दौरान अतिरिक्त आयुक्त (सेवा) श्री मुरुगानंथम एम, ने हाल ही में रोटरी क्लब ईशान के सहयोग से आयोजित विद्यार्थियों के लिए हुए कार्यक्रम की सराहना करते हुए शिक्षण समिति एवं शिक्षण विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए पूरे विभाग को बधाई दी।
बैठक के अंत में शिक्षण अधिकारी श्रीमती वंदना महाजन द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया।
बैठक के समापन पर शिक्षण सभापति श्रीमती संतोष देवी दीपक लढ्ढा ने कहा कि विद्यार्थियों के हितों की रक्षा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पारदर्शी प्रशासन तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर शिक्षण समिति निरंतर सक्रिय रहकर प्रभावी एवं समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करेगी।